खेती का आधुनिक तरीका अपनाएं किसान, कम लागत अधिक उपज पर दें बल- रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड

5
(50)

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इजरायल जाने वाले किसानों के दूसरे जत्थे में शामिल 21 किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, कृषि में लगातार लागत बढ़ रही है। उस एवज में किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कृषि में तकनीक का इस्तेमाल कर लागत कम करने के साथ ही उपज बढ़ायी जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार किसानों को नयी तकनीक व आधुनिक खेती की जानकारी के लिए इजरायल भेज रही है। ये किसान वहां से खेती की नये तरीके सीख कर झारखंड के किसानों को भी प्रशिक्षित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का लक्ष्य रखा है। पारंपरिक खेती से यह संभव नहीं है। कृषि के साथ साथ बागवानी, दूग्ध पालन, मत्स्य पालन, फल-सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है। झारखंड में सब्जी का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। खाड़ी देशों में ऑर्गेनिक सब्जियों की काफी मांग है। सरकार किसानों को बाजार उपलब्ध कर रही है। किसानों की मदद के लिए ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का आयोजन किया जा रहा है। यहां किसानों को नयी तकनीक के साथ ही बाजार की जानकारी भी मिलेगी।

और देखें :  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों ने खाद्यान्‍न, बागवानी फसलों, दूध, मछली और अंडे का उत्‍पादन बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण योगदान किया है

खेती का आधुनिक तरीका अपनाएं किसान, कम लागत अधिक उपज पर दें बल- रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपने अपने क्षेत्र में को-ऑपरेटिव बनायें। उन्हें सरकार सबसिडी में उपकरण, पशु व जरूरत की चीजें उपलब्ध करा रही है। राज्य में बड़ी संख्या में 30 मैट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज बन रहे हैं। इनके संचालन का काम भी किसानों की को-ऑपरेटिव को दिया जायेगा। उन्होंने किसानों से खेती में कैमिकल के उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि इससे बीमारियां होती है और जमीन भी 4-5 साल में बंजर हो जाती है। खेत की मेड़ पर फलदार वृक्ष लगायें, इससे मेड़ का उपयोग होगा और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसानों की बिजली की समस्या के समाधान के लिए सरकार कृषि के लिए अलग फीडर बना रही है। अगले साल से यह काम करना शुरू करेगा। इससे किसानों खेती के लिए को प्रतिदिन छह घंटे बिजली मिलेगी।

और देखें :  कृषि व संलग्न विभाग मौजूदा संचालित योजनाओं में प्रवासी मजदूरों को रोजगार दें : उपायुक्त आकांक्षा रंजन

इजरायल जानेवाली टीम का नेतृत्व दुमका के उपायुक्त श्री मुकेश कुमार करेंगे। उनके साथ गुमला उपायुक्त श्री शशिरंजन, कृषि विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी श्री प्रदीप कुमार हजारी, समिति के निदेशक डॉ एम0एस0ए0 महालिंगम शिवम, जसमिन के सीइओ श्री राजेश प्रसाद सिंह तथा जिला कृषि अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा टीम में होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्नवाल, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (50 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

और देखें :  कोविड-19 महामारी के समय में डेरी पशुओं के सामान्य प्रबंधन हेतु महत्वपूर्ण सलाह

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*