बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में मनाया गया वेटरनरी डॉक्टर्स डे

5
(21)

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉ. चिंतामणि सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर पशुचिकित्सक दिवस मनाया गया। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना और डॉ. सी. एम सिंह एंडोमेंट ट्रस्ट, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऑनलाइन समारोह के अवसर पर प्रौद्योगिकी के मदद और नीतिगत सुधारों के माध्यम से पशुधन उत्पादन के विकास पर वेबिनार का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी.एन. त्रिपाठी, डीडीजी (पशु विज्ञान), भा०कृ०अ०प० ने प्रौद्योगिकी के मदद और नीतिगत सुधारों के माध्यम से पशुधन उत्पादन के विकास पर आठवां डॉ. सी.एम सिंह मेमोरियल व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने अपने भाषण में देश के अर्थव्यवस्था, विकास और रोज़गार में पशुओं और पशुधन के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही कहा की पशुधन से उत्पन्न दूध, मीट, दही और अन्य उत्पादों से किसान के उत्थान के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास में भी बहुत बड़ा योगदान हैं। उन्होंने पशुधन उत्पादन में चुनौती पर विस्तार से चर्चा किया और कहा की हमारे देश में पशुधन उत्पादन सिस्टम में भिन्नता देखी जाती हैं जो हर क्षेत्र के हिसाब से अलग होती है, चारो की कमी, उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जर्मप्लास्म का न होना, पशुपालन के लिए पर्याप्त जगह का न होना, उत्पादकता में कमी का होना, पशुओं में बीमारी के कारण भारी आर्थिक हानि, इस क्षेत्र में निवेश का न होना, प्रसार शिक्षा की कमी जैसे कई चुनौतियाँ हमारे सामने है। उन्होंने अपने व्याख्यान में कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जिसमे पशु आनुवंशिक संसाधन, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पशुधन में सुधार और इतिहास, नए प्रजनन तकनीक के उपयोग, प्रजनन तकनीक के माध्यम से उत्पादन में बढ़ोतरी, प्रौद्योगिकी नवाचार के माध्यम से पोषण प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन: नीति और सुधार शामिल है।

और देखें :  पशुपालन की केंद्रीय टीम ने किया बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा

कार्यक्रम के शुरुआत में बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. जे.के. प्रसाद ने देश-विदेश से जुड़े सभी वेटरनरी डॉक्टर्स का स्वागत किया तत्पश्चात डॉ. आर. के सोमवंशी ने डॉ. सी. एम सिंह एंडोमेंट ट्रस्ट, बरेली के कार्य और संस्था का परिचय दिया और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के भूतपूर्व निदेशक प्रोफेसर एम.पी यादव ने डॉ. सी.एम सिंह की जीवनी और वैज्ञानिक योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. बी.एन. त्रिपाठी, डीडीजी (पशु विज्ञान), भा०कृ०अ०प० को डॉ. सी.एम सिंह मेमोरियल लेक्चर अवार्ड से नवाज़ा गया साथ ही बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह को डॉ. सी.एम सिंह मेमोरियल सम्मान 2020 से नवाजा गया। इस मौके पर कुलपति डॉ.रामेश्वर द्वारा अध्यक्षीय भाषण दिया गया जिसमे उन्होंने डॉ. सीएम सिंह द्वारा किये गए कार्यों और उनके कार्यो का वर्तमान समय में महत्व पर प्रकाश डाला।

और देखें :  पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

इस अवसर पर डीन पीजी डॉ. वीर सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ. रविंद्र कुमार, कुलसचिव, डॉ. एसके गर्ग, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एके ठाकुर, डॉ. केजी मंडल, कोऑर्डिनेटर डॉ. अजीत कुमार और संचालक डॉ. गार्गी महापात्रा ऑनलाइन मोड में उपस्थित थे।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (21 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

और देखें :  डेयरी के छात्रों ने लिया शपथ

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

1 Trackback / Pingback

  1. सोसाइटी ऑफ़ एनिमल फिजियोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन आयोजित | ई-पशुपालन

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*