वन्य प्राणियों के प्रसिद्ध पशुचिकित्सक डॉ. कुशल कुंअर शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार

5
(225)

भारत में लोग जिस भी क्षेत्र में अच्छा काम करते है। हमारी सरकार द्वारा उन्हे सम्मानित किया जाता रहा है। पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है।

आज महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया गया। इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को आज पद्म पुरस्कार दिए गए और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

आज वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया गया. पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।

और देखें :  उत्तराखण्ड में सेल्फी विद पेट प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

आज असम के “हाथी डॉक्टर” के रूप में प्रसिद्ध, डॉ. कुशल कुंअर शर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा ने 1990 के दशक की शुरुआत से हाथियों का इलाज करना शुरू किया। इसके साथ ही डॉ. शर्मा गुवाहाटी में कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंसेज में सर्जरी विभाग और रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर के रूप में भी कार्य करते रहे, वर्तमान में डॉ. शर्मा सर्जरी विभाग और रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में तैनात हैं।

डॉ. कुशल कुंअर शर्मा एक उच्च सम्मानित पशुचिकित्सक और शिक्षक हैं। हाथियों में उनकी दिलचस्पी 7 साल की उम्र में ही शुरू हो गयी थी जब उनकी दादी ने एक पालतू हाथी “लक्ष्मी” को अपनाया, जो उनके साथ ही रहती थी। बाद में डॉ. शर्मा ने पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री हासिल करने के लिए असम के कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस में दाखिला लिया तथा फिर सर्जरी विभाग में उच्च शिक्षा प्राप्त कर उसी कॉलेज में  सर्जरी और रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख बने। भले ही विश्वविद्यालय में उनका काम उन्हें व्यस्त रखता है डॉ. शर्मा कभी भी हाथियों की देखभाल करने से दूर नहीं  रहते हैं। इन जानवरों के प्रति उनका प्रेम और उनकी साहसी भावना उन्हें वन विभाग के शिविरों में कैद हाथियों के इलाज के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी हाथी की मदद करने का संकल्प देती है।

और देखें :  मरणासन्न हालत में लाया गया तेंदुआ स्वस्थ्य होकर वापस जंगल पहुँचा

डॉ. कुशल कुंअर शर्मा असम के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मस्त हाथियों को वश में करने के लिए “ट्रैंक्विलाइज़िंग डार्ट्स” का इस्तेमाल किया, अन्यथा उन्हें गोली मार दी जाती थी। “ट्रैंक्विलाइज़िंग डार्ट्स” के इस्तेमाल से मस्त हाथियों को शांत अवस्था में रखा जाता है, जिससे न केवल हाथी की जान बचती है बल्कि आसपास के गाँवों के लोगों की जान भी बच जाती है।

डॉ. शर्मा का योगदान भारतीय एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण में भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक सींग वाले गैंडे की आबादी काफ़ी घट गयी है जिसका मुख्य कारण नब्बे के दशक में वन्यजीव शिकारियों द्वारा असम में राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाकर “सींग” बेचने के लिए गैंडों का शिकार है। डॉ. शर्मा मानस नेशनल पार्क में गैंडों की आबादी को फिर से स्थापित करने के आंदोलन में प्रमुख व्यक्ति हैं, तथा डॉ. शर्मा की इस पहल की बदौलत वहां की आबादी में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

डॉ. शर्मा दस साल से सप्ताहांत में बिना छुट्टी लिए हर साल 600 से अधिक हाथियों का इलाज करते है। उन्होंने 140 से अधिक  मस्त हाथियों को  “ट्रैंक्विलाइज़िंग डार्ट्स” के इस्तेमाल से बचाया है अन्यथा उन्हें गोली मार दी जाती थी। डॉ. शर्मा का आजीवन मिशन भारत के एशियाई हाथियों तथा एक सींग वाले गैंडे का संरक्षण तथा उनका कल्याण है। भारत सरकार द्वारा उनके कार्यो को देखते हुए वर्ष 2020 में  चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

और देखें :  पशु स्वास्थ्य कर्मियों का कोविड-19 महामारी के दौरान पशु और मानव स्वास्थ्य में सुरक्षात्मक योगदान

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (225 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*