केंद्र सरकार ने 30 जून, 2022 तक सोया मील पर भंडारण सीमा निर्धारित की

5
(441)

सोया मील की घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए, भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के द्वारा केंद्र सरकार ने सोया मील पर 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए भंडारण सीमा निर्धारित कर दी है। सोया मील भंडारण नियंत्रण आदेश, तत्काल प्रभाव से यानि 23 दिसंबर, 2021 से जारी किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के परामर्श से भंडारण सीमा निर्धारित की गई है।

और देखें :  पशु आहार में कच्चा रेशे (Crude Fibre) का महत्व

सोया मील

निम्नलिखित भंडारण सीमाएं निर्धारित की गई हैं:

“सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निम्नलिखित भंडारण सीमा के साथ 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए सभी सोया मील;

  • प्लांट/ मिलर/ प्रोसेसर: आईईएम में परिभाषित प्लांट/ मिलर/ प्रोसेसर की दैनिक इनपुट उत्पादन क्षमता के अनुसार 90 दिनों के उत्पादन का अधिकतम भंडार। भंडारण स्थान घोषित किया जाना आवश्यक है।
  • व्यापार कंपनी/ व्यापारी/ निजी चौपाल: केवल सरकारी पंजीकृत उद्यम, एक परिभाषित और घोषित भंडारण स्थान के साथ अधिकतम 160 मीट्रिक टन भंडार।
और देखें :  रोमन्थी पशुओ मे अफरा रोग

यदि संबंधित कानूनी संस्थाओं द्वारा रखे गए भंडार निर्धारित सीमा से अधिक हैं तो वे इसे खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल http://evegoils.nic.in/soya_meal_Stock/login पर घोषित करेंगे और इस अधिसूचना के जारी होने के 30 दिनों के भीतर इसे निर्धारित भंडारण की सीमा तक लाएंगे।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सोया मील भंडार नियमित रूप से घोषित किया जाता है और उपरोक्त पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। पोर्टल पर डेटा की नियमित रूप से निगरानी पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा की जाएगी और कोई भी आगे की कार्रवाई पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा की जाएगी।

उपरोक्त उपायों से बाजार में किसी भी अनुचित व्यवहार (जैसे जमाखोरी, कालाबाजारी, आदि) को रोकने की उम्मीद है, जिसमें सोया मील की कीमतों में वृद्धि की संभावना है। नतीजतन सोयाबीन तेल के बाजार भाव में गिरावट आएगी।

और देखें :  पशुओं को यूरिया खिलाने का महत्व एवं सावधानियाँ

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (441 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*