रिजर्व बैंक ने पशुपालकों के लिये सस्ते लोन हेतु तय किए नियम

5
(56)

26 अगस्त 20 19: भारतीय रिजर्व बैंक ने पशुपालन और मछलीपालन का काम करने वाले किसानों  को किसान क्रेडिट कार्ड पर दिए जाने वाले लोन के ब्याज पर 2 फीसदी अतिरिक्त छूट दिए जाने को लेकर नियम तय कर दिए हैं। इन नियमो के तहत वर्ष 2018-19 और 2019-20 में लोन लेने वाले किसान इस सब्सिडी स्कीम का फायदा ले सकते हैं। वर्तमान सरकार द्वारा पशुपालन और मछलीपालन के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा के विस्तार हेतु लिए गए निर्णयों के अनुपालन में भारतीय रिजर्व बैंक ने ये दिशा निर्देश जारी किये हैं।

ब्याज पर 2 फीसदी अतिरिक्त छूट किसान द्वारा लोन लेने की तिथि से किसान द्वारा ऋण की वास्तविक चुकौती की तारीख तक या बैंकों द्वारा निर्धारित ऋण की देय तिथि तक जो भी पहले हो तक मिलेगी जिसकी अधिकतम समय सीमा एक वर्ष के अधीन होगी।

इन नियमों के अनुसार वर्तमान में उपलब्ध फसल ऋण के लिए मौजूदा किसान क्रेडिट कार्ड के अतिरिक्त पशुपालन एवं मछलीपालन की गतिविधियों के लिए छोटी अवधि के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन लेने वाले किसानों को 7 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिलेगा।

साथ ही आरबीआई के इन नियमों के अनुसार इस ब्याज सब्सिडी छूट का फायदा फायदा केवल पशुपालन और मछलीपालन गतिविधियों में शामिल किसान को ही मिलेगा और अधिकतम 2 लाख रुपए तक के छोटी अवधि के लोन पर ही मिलेगा। जिन किसान ने पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड पर फसल लोन ले रखा हैं और वे मछलीपालन और पशुपालन जैसी गतिविधियों में भी शामिल हैं तो, वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, फसल लोन (Crop Loan) और पशुपालन व मछलीपालन करने वाले किसान 3 लाख रुपये तक के लोन पर इस योजना का फायदा ले सकते हैं। जो किसान केवल मछलीपालन और पशुपालन जैसे कार्य कर रहे हैं उनको केवल 2 लाख रुपए तक के लोन पर इसका फायदा मिलेगा।

और देखें :  बकरी पालन, भेड़ पालन या खरगोश पालन के लिए बैंक लोन

आरबीआई ने कहा है कि वहीं समय पर लोन का भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज पर 3 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इन नियमों के लागू होने के बाद समय पर लोन का भुगतान करने वाले किसानों को वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए मात्र 4 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा।

ब्याज पर छूट प्राप्त करने हेतु फसल लोन (Crop Loan) और पशुपालन व मछलीपालन करने वाले किसानो की अधिकतम सीमा के लिए निम्न उदाहरण दिए जा रहे हैं।

  • उदाहरण के लिए यदि किसी किसान की KCC के लोन की अधिकतम सीमा ₹ 2.5 लाख है, जिसके अन्दर फसल लोन की अधिकतम सीमा ₹ 1.5 लाख है और पशुपालन और मछलीपालन लोन की अधिकतम सीमा ₹ 1 लाख है तो, उसे ब्याज पर अधिकतम छूट ₹ 2.5 लाख पर ही मिलेगी (फसल लोन ₹ 1.5 लाख + पशुपालन और मछलीपालन लोन ₹ 1 लाख)
  • इसी तरह यदि किसी किसान की KCC के लोन की अधिकतम सीमा ₹ 3 लाख है, जिसके अन्दर फसल लोन की अधिकतम सीमा ₹ 0.5 लाख है और पशुपालन और मछलीपालन लोन की अधिकतम सीमा ₹ 2.5 लाख है तो, उसे ब्याज पर अधिकतम छूट ₹ 2.5 लाख पर ही मिलेगी (फसल लोन ₹ 0.5 लाख + पशुपालन और मछलीपालन लोन ₹ 2 लाख)
  • इसी तरह यदि किसी किसान की KCC के लोन की अधिकतम सीमा ₹ 4 लाख है, जिसके अन्दर फसल लोन की अधिकतम सीमा ₹ 1.75 लाख है और पशुपालन और मछलीपालन लोन की अधिकतम सीमा ₹ 2.25 लाख है तो, उसे ब्याज पर अधिकतम छूट ₹ 3 लाख पर ही मिलेगी (फसल लोन ₹ 1.75 लाख + पशुपालन और मछलीपालन लोन ₹ 1.15 लाख)
  • इसी तरह यदि किसी किसान की KCC के लोन की अधिकतम सीमा ₹ 4.5  लाख है, जिसके अन्दर फसल लोन की अधिकतम सीमा ₹ 2 लाख है और पशुपालन और मछलीपालन लोन की अधिकतम सीमा ₹ 2.5 लाख है तो, उसे ब्याज पर अधिकतम छूट ₹ 3 लाख पर ही मिलेगी (फसल लोन ₹ 2 लाख + पशुपालन और मछलीपालन लोन ₹ 1 लाख)
  • इसी तरह यदि किसी किसान की KCC के लोन की अधिकतम सीमा ₹ 4  लाख है, जिसके अन्दर फसल लोन की अधिकतम सीमा ₹ 3.15 लाख है और पशुपालन और मछलीपालन लोन की अधिकतम सीमा ₹ 0.85 लाख है तो, उसे ब्याज पर अधिकतम छूट ₹ 3 लाख पर ही मिलेगी (केवल फसल लोन ₹ 3 लाख)
और देखें :  पशुपालन से मिलेगा स्वरोजगार उत्तराखण्ड सरकार देगी अनुदान

यह लेख कितना उपयोगी था?

और देखें :  पशुपालन से सही लाभ अर्जित करने हेतु आवश्यक है तकनीकी ज्ञान

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (56 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*