पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस वर्ष बजट में 400 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने की घोषणा की थी। उसकी अनुपालना में पशुपालन विभाग ने भीलवाड़ा, जयपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर एवं बूंदी जिलों में 26 नए उप केंद्र खोलने की स्वीकृति जारी की है। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले में सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बाड़ी एवं गणेशपुरा में नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र खुलेगा। इसी प्रकार जयपुर जिले में विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में खेलना एवं जौधूला, बगरू विधानसभा क्षेत्र में ठीकरिया एवं जगन्नाथपुरा, जमवारामगढ़ में रामपुरा उर्फ बादियावाला, कोटपूतली में खेड़कीवीरभान एवं कंवरपुरा, झोटवाड़ा में जोरपुरा में नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खुलेंगे। इसी प्रकार करौली जिले में टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में कदमखुण्डी एवं ढहरिया, हिंडौन विधानसभा क्षेत्र में सिकरौदा मीणा एवं नगला मीणा, करौली विधानसभा क्षेत्र में मोठीयापुरा एवं कुतकपुर में नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खुलेंगे। पशुपालन मंत्री ने बताया कि कोटा जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में अमरपुरा एवं खजूरी, पीपल्दा में रनोदिया एवं जटवाड़ा, सवाई माधोपुर जिले के बामनवास विधानसभा क्षेत्र में निमोद राठौड़ एवं थडोली में पशु चिकित्सा उपकेंद्र खुलेंगे। इसी तरह बूंदी जिले की हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में सादेडा एवं सहसपुरिया तथा धौलपुर जिले में बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में टोडपुरा एवं बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में धौर्य में नया पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने की स्वीकृति जारी की गई है।
Related Articles
पशुपालन समाचार
उन्नत नस्ल के पशुधन से पशुपालन व्यवसाय को लाभकारी बनायें- श्री लालचन्द कटारिया
5 (34) कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों >>>
Share this article
पशुपालन समाचार
देशी गौवंश व जैविक पशुपालन प्रदेश की आवश्यकता: पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया
5 (91) राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा “कृषि अर्थव्यवस्था और उद्यमशीलता बढ़ाने हेतु >>>
Share this article
पशुपालन समाचार
भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में वेटरनरी विश्वविद्यालय को 11.95 करोड़ रू. राशि की मिली मंजूरी 8 नई परियोजना को स्वीकृति मिली
4.5 (21) 6 अगस्त 2019: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना “रफ्तार“ के अन्तर्गत वेटरनरी विश्वविद्यालय को >>>


Be the first to comment