पशुपालन विभाग के साथ डीएम ने भी निराश्रित पशुओं को भोजन दिया

4.7
(132)

कोरोना महामारी की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन की इस स्थिति में न केवल इंसान परेशान हैं, बल्कि सड़कों-गलियों में घूमने वाले निराश्रित जानवरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इन निराश्रित जानवरों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड पशुपालन विभाग इन जानवरों की मदद को आगे आई है।

उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद पिथोरागढ़ में जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग निराश्रित पशुओं को लगातार भोजन उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में  जिले के जिलाधिकारी  डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने नगर में घूम रहे आवार मवेशियों को पशुपालन विभाग के साथ खाना खिलाकर मानवता निभाई है। श्वान पशुओं को भी अंडा और ब्रेड खिलाया गया। सोमवार को लॉकडाउन के कारण खाने के तरसे मवेशियों को राहत देने स्वयं डीएम ने मोर्चा संभाला और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी की टीम के साथ नगर में घूम रहे बेसहारा मवेशियों को चारा खिलाया।

और देखें :  स्टाम्प ड्यूटी अधिभार का 50 प्रतिशत गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर खर्च होगा- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत

डॉ. कापड़ी ने कहा इस कठिन घड़ी में जनता ही इन बेसहारा मवेशियों का सहारा बन सकती है और उन्होंने सभी लोगों से निराश्रित मवेशियों को खाना खिलाने की अपील की। इस मौके पर डॉ कापड़ी रियांसी गांव की महिलाओं को धन्यवाद करना नहीं भूले, जिन्होंने घास काटकर विभाग को निशुल्क उपलब्ध कराई है। मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. लाल सिंह सामंत,  मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

और देखें :  पंजाब में आवारा कुत्तों की समस्या के हल हेतु मुख्यमंत्री ने गठित किया कार्य दल

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.7 ⭐ (132 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  ऑस्ट्रेलियाई भेड़ो से होगा उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्ता का ऊन उत्पादन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*