देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है: पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य

4.8
(26)

आज पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड के निदेशालय में पशुपालन विभाग, यू.एल.डी.वी , यू.एस.डब्लू.डी.बी., एवं मत्स्य विभाग के सचिव, निदेशक और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पशुपालन राज्यमंत्री ने कहा कि हिमालयन गोट मीट का प्रयोग देहरादून में सफल रहा है। इसके तहत पहाड़ी बकरे का मांस ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब रुद्रपुर और हल्द्वानी में भी जल्द इसकी शुरुवात की जायेगी।

देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड ने देश में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पशुपालकों के पशुओं की असामयिक मृत्यु हो जाने पर होने वाले नुकसान को बच्चाने के लिए राज्य सरकार पशुधन बीमा योजना संचालित कर रही है, जिसमे पशुओं का बीमा किया जा रहा है। राज्य में पहली बार जो महिला पैरावेट की नियुक्ति की गई थी वो बेहतर कार्य कर रही हैं।

और देखें :  उत्तराखण्ड हेतु 60 मोबाइल पशुचिकित्सा क्लीनिक स्वीकृत- श्री परषोत्तम रुपाला

बैठक के दौरान पशुपालन मंत्री ने विभागों में नियुक्तियों,स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम विभाग का आउटकम एवं उसका आंकलन, राज्य में मुख्य पशुजन्य उत्पादों की लक्ष्य पूर्ति (जैसे -दुग्ध, अंडा,मांस, ऊन उत्पादन),नस्ल सुधारीकरण, केंद्र पोषित योजनाओ की प्रगति रिपोर्ट (जैसे-बद्री गाय, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, वीर्य उत्पादन केंद्र, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना की प्रगति रिपोर्ट), लिंग वर्गीकृत वीर्य स्ट्रा की उत्पादन, बकरी इकाइयां, हिमालयन गॉट मीट, पशु बीमा व पशु टैगिंग आदि प्रदेश में चल रहे विभागीय योजनाओ और व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की साथ ही संपूर्ण प्रदेश में जो भी योजनाएं चल रही है उन्हें सुचारू एवं द्रुत गति से चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

और देखें :  उत्तराखण्ड में मत्स्य पालकों को भी मिलेगी बीमा की सुविधा-रेखा आर्या

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.8 ⭐ (26 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  सेक्स सॉर्टेड सीमेन के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन एवं इंडियन ऑयल कारपोरेशन के बीच MOU

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*