छत्तीसगढ़ के पशुपालन मंत्री ने देवभोग के नए उत्पाद : छेना रबड़ी की बिक्री का किया शुभारंभ

5
(40)

10 सितम्बर 2019: छत्तीसगढ़ के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे आज राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम कार्यालय में आयोजित समारोह में दुग्ध महासंघ के नये उत्पाद ’छेना रबड़ी’ की बिक्री का शुभारंभ किया।

कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि शासकीय आयोजनों में दुग्ध महासंघ के उत्पादों का प्राथमिकता के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शहर के सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर दुग्ध महासंघ के उत्पादों की बिक्री के लिए पार्लर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दुग्ध महासंघ की गतिविधियों और उत्पादों की बिक्री की जानकारी ली तथा बिक्री बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

और देखें :  लाॅक डाउन में भी खेती-किसानी, मछली पालन, पशु पालन सहित उद्यानिकी की सभी गतिविधियां होंगी संचालित

दुग्ध महासंघ के अधिकारियों ने बताया कि देवभोग के सभी उत्पाद आई.एस.ओ. प्रमाणित एवं फूड सेफ्टी स्टेण्डर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया मानकों के अनुरूप है। छेना रबड़ी दुध से तैयार किया गया उत्पाद है, जो 80 ग्राम के पैक में 30 रूपए में उपलब्ध होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ अध्यक्ष श्री रसिक परमार एवं महासंघ के पदाधिकारी, संचालक कृषि श्री टामन सिंह सोनवानी, प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा उपस्थित थे।

यह लेख कितना उपयोगी था?

और देखें :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से  सीधी बातचीत की

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (40 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  छत्तीसगढ़ में "गोधन न्याय योजना" गांव में अतिरिक्त आमदनी का जरिया साबित होगा

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*