मवेशियों की संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठान निर्माण के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश

5
(11)

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने मंगलवार को जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के अंतर्गत पेन्ड्रा और गौरेला नगर पंचायतों के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रोका-छेका अभियान और गौठान निर्माण के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौनी-पसारी योजना के तहत पारंपरिक व्यावसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बाजार शेड निर्माण को प्राथमिकता के तौर पर प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने कहा कि नगर पंचायतों के माध्यम से संचालित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। हितग्राहियों को लाभान्वित करने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने अधोसंरचना विकास के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि आवश्यक कार्याें का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।

और देखें :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से  सीधी बातचीत की

डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि नगर पंचायतों में शहरी निवासियों को मूलभूत सुविधाएं, सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, नाली निकासी की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायतों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि सड़कों में घूमने वाले मवेशियों की रोकथाम के लिए प्राथमिकता से आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और देखें :  छत्तीसगढ़ शासन की पहल गौवंश के लिए गौशालाएं

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (11 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत 153 गरीब परिवारों को रंगीन चूजों का किया गया वितरण

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*