2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी राजस्थान में पशु चिकित्सा सेवाएं होंगी मजबूत पशुपालन मंत्री

4.8
(71)

पशुपालन विभाग राजस्थान ने 2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन नियुक्तियों से दो हजार से ज्यादा युवक-युवतियों को रोजगार मिलने के साथ प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी।

पशुपालन मंत्री श्री लाल चंद कटारिया ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1791 एवं अनुसूचित क्षेत्र में 233 पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी गई है। इन्हें रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति देकर कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेशभर में नए पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने और नए कार्मिकों की नियुक्ति से पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। पशु अस्पतालों को मजबूती मिलेगी और पशुओं का इलाज नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे पशुपालकों को सहूलियत होगी। साथ ही दो हजार से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा।

और देखें :  राजस्थान में गौशालाओं के लिए 270 करोड़ रूपए के अनुदान का प्रावधान किया गया

उल्लेखनीय है कि इस भर्ती परीक्षा का प्रकरण काफी समय से न्यायालय में अटका रहा था। प्रकरण को न्यायालय से निस्तारित करवाकर परिणाम जारी करवाने और अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलवाने में पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया की प्रभावी भूमिका रही है। उनके निर्देशों से विभाग ने प्रभावी पैरवी कर भर्ती प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त करवाया। कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद श्री कटारिया ने विभागीय अधिकारियों को चयन बोर्ड से  समन्वय कर जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए पात्र व्यक्तियों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए थे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 21 अक्टूबर 2018 को पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 29 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी थी। बोर्ड ने इसके बाद दुबारा परिणाम जारी किया था। पशुपालन मंत्री के निर्देश पर विभाग ने प्रभावी ढंग से न्यायालय में अपना पक्ष रखा और प्रकरण को निस्तारित करवाया।

और देखें :  ऊँट की उपयोगिता बनाए रखने हेतु वैज्ञानिक करें समग्र विचार: डॉ.साहनी

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.8 ⭐ (71 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

और देखें :  किसान-पशुपालक अपने शुद्ध उत्पाद सीधे ग्राहक तक पहुंचाकर आमदनी बढ़ाएं -कृषि मंत्री

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*