डॉ सतीश कुमार गर्ग ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में अपना योगदान दिया

5
(22)

डॉ सतीश कुमार गर्ग ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में अपना योगदान दिया। भूतपूर्व कुलसचिव डॉ. पी.के कपूर के इस्तीफ़े के बाद ये पद खाली था, इस पद को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए थे जिसके तहत प्रोफेसर गर्ग की नियुक्ति हुई, और गुरुवार को उन्होंने अपना योगदान दिया।

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में योगदान से पहले प्रोफेसर गर्ग  उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा में डीन पशु चिकित्सा महाविद्यालय-सह-विभागाध्यक्ष भैषज्य एवं विष विज्ञान विभाग के तौर पर कार्यरत थे। पशुपालन विभाग, हरियाणा सरकार में वेटरनरी अफसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करते हुए प्रो. गर्ग ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके नाम चार किताबें, 180 रिसर्च पेपर, और कई आर्टिकल्स प्रकाशित हुई हैं। डॉ. गर्ग को डीन के रूप में 11 वर्षों का अनुभव प्राप्त है साथ ही विभागाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने लगभग 16 सालों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

और देखें :  भारतीय पशुचिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. चिरंतन कादियान ने पशुचिकित्सक पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (22 Review)

और देखें :  बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय मे भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीकी से पैदा हुई बाछी

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  बिहार की समृद्धि का आधार कृषि-व्यवस्था है- राज्यपाल

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*