निदेशक, पशुपालन विभाग उत्तराखंड ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

5
(13)

डॉ केo केo जोशी निदेशक, पशुपालन विभाग उत्तराखंड देहरादून द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रव्यापी पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम (NAIP) व नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के अन्तर्गत पशु बीमा के कार्यो का जनपद रुद्रप्रयाग की अगस्तमुनि एवं उखीमठ विकास खण्ड के गांव सौड़ी, गबनी गांव तथा नाला के पशु पालकों के द्वार पर जा कर श्रीश्रीधर भट्ट, श्रीमहावीर सिंह के पशुओ का टैगिंग, डीवर्मिंग,टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान,तथा बीमा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सभी कार्य मनको के अनुरूप पाये गए। इस से पूर्व निदेशक महोदय द्वारा जनपद के समस्त कार्यो की समीक्षा भी की गई हालाकि जनपद में NADCP के कार्यो तथा पशु बीमा का प्रगति प्रतिशत अन्य जनपदों से बेहतर है फिर भी निदेशक महोदय द्वारा इन समयबद्व कार्यो की शतप्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिये साथ ही जिन पशुचिकित्साल्यों की लक्ष्य पूर्ति कम है उन्हें चेतावनी देते हुए समय से लक्षो की पूर्ति करने करने के निर्देश दिये। निदेशक महोदय के साथ निरीक्षण के समय डॉ रमेश सिह नितवाल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ सतेंद्र यादव,डॉ प्रमोद भूटानी उपस्थित थे।

और देखें :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ई-गोपाला ऐप का शुभारम्भ किया

यह लेख कितना उपयोगी था?

और देखें :  प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को उत्तराखण्ड में लगा धक्का

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (13 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत समेकित सहकारी विकास परियोजना व गंगा गाय महिला डेरी योजना में दुधारू पशु क्रय कार्यक्रम का शुभारम्भ

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*