पशुपालन और डेयरी विभाग 26 नवंबर, 2021 को “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” मनाएगा

5
(450)

पशुपालन और डेयरी विभाग डॉ. वर्गीज कुरियन (मिल्क मैन ऑफ इंडिया) की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 26 नवंबर, 2021 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक टी.के. पटेल सभागार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) परिसर, एनडीडीबी आनंद, गुजरात में “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” का आयोजन करेगा। विभाग इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और डॉ. कुरियन द्वारा स्थापित अन्य संस्थानों के साथ मिलकर आयोजित करेगा।

‘प्रतिष्ठित सप्ताह’- विभाग द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का सप्ताह भर चलने वाला आयोजन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा।

समारोह के दौरान, केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला देशी नस्लों की गाय/भैंसों को पालने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठनों के विजेताओं को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करेंगे।

और देखें :  दुग्ध प्रसंस्करण: पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण डेयरी उत्पाद

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के अलावा, श्री पुरुषोत्तम रूपाला धामरोद, गुजरात और हेसरगट्टा, कर्नाटक में आईवीएफ प्रयोगशाला और स्टार्ट-अप ग्रैंड चैलेंज 2.0 का भी उद्घाटन करेंगे। राज्य मंत्री डॉ. मुरुगन और संजीव बालयान भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  अमृत तुल्य दूध के स्वास्थ्यवर्धक गुण

औसत रेटिंग 5 ⭐ (450 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  चार दिवसीय “डेयरी प्रबंधन एवं दुग्ध उत्पादन से मूल्यवृद्धि" विषयक प्रशिक्षण का समापन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*