2 जनवरी 2019: मध्य प्रदेश, झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तथा बी.सी.सी.आई को कड़कनाथ चिकन खाने की सलाह दी है। सेंटर के निदेशक ने फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने के डर से कोहली के ग्रिल्ड चिकन छोड़ने की मीडिया रिपोर्ट पढ़कर भारतीय कप्तान को एक पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फैट ओर कोलेस्ट्रॉल के कारण विराट कोहली ग्रिल्ड चिकन खाना छोड़कर वेगन (शाकाहारी) डाइट ले रहे हैं।
कड़कनाथ रिसर्च सेंटर (कृषि विज्ञान केंद्र) के निदेशक आई.एस. तोमर का कहना है कि विराट कोहली बिना डरे झाबुआ का कड़कनाथ चिकन खा सकते हैं। इसमें न के बराबर फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है, तथा इसमें प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। अपने पत्र के साथ निदेशक ने हैदराबाद के नेशनल मीट रिसर्च संस्थान की रिपोर्ट की वह प्रति भी संलग्न की है, जिसमे ये दावा किया गया है कि कड़कनाथ चिकन में फैट और कोलेस्ट्रॉल कम मात्र में होता है, तथा कड़कनाथ चिकन और आम चिकन में मौजूद फैट और कोलेस्ट्रॉल की तुलना की गयी है।
Krishi Vigyan Kendra, Jhabua (Madhya Pradesh) writes to BCCI and Indian captain Virat Kohli asking them to now consider eating ‘Kadaknath’ chicken due to its low cholesterol and fat content. pic.twitter.com/DH4GVNDGC5
— ANI (@ANI) January 2, 2019
यह लेख कितना उपयोगी था?
इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!
औसत रेटिंग 5 ⭐ (50 Review)
अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!
कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!
हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?


1 Trackback / Pingback