देश की प्रगति गांवों के विकास के बिना संभव नही- केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह

4.9
(71)

मंगलवार को मथुरा में  दीनदयाल वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी में  “Productivity enhancement in goat through artificial insemination: scope challenges and strategies” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश का विकास गांव के विकास पर निर्भर है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि पशुपालन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाये जाने की आवश्यकता है और  गांव के विकास बिना देश विकास संभव नहीं। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों से पशुपालन को एक उपयोगी व्यवसाय का रूप देने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की प्रगति गांवों के विकास के बिना संभव नही है।

और देखें :  वैमनीकॉम भारतीय सहकारिता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राधा मोहन सिंह

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गांव का विकास किसान के विकास पर निर्भर है। किसान का विकास तभी होगा, जब खेती में लागत कम आएगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक इसके लिए सतत प्रयास करे कि पशुपालन से भी किसानों की आय बढ़े। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जो समस्या है, उसका निराकरण पशुपालन को एक उपयोगी व्यवसाय का रूप देने से ही हो सकता है।

सरकार का प्रयास है कि कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार कर किसान की आय भी बढ़ाई जाय। पशुपालन से किसान की आमदनी बढ़ेगी तो वह अपने जानवरों को खूंटे से बांधकर रखना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे गाय के गोबर और गोमूत्र से किसान की आय बढ़ाने के लिए अनुसंधान करें।

और देखें :  कृषि संस्‍थानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और कृषि व्‍यापार के बीच बेहतर तालमेल के जरिए भारत और तुर्की बढायेंगे आपसी सहयोग

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.9 ⭐ (71 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः राधा मोहन सिंह

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*