मंत्रिमंडल ने कृषि एवं खाद्य उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और यूक्रेन के बीच समझौते पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दी

0
(0)

6 फरवरी 2019: प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं खाद्य उद्योग के क्षेत्र मे सहयोग के लिए यूक्रेन सरकार और भारत के बीच समझौते पर हस्‍ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रस्‍तावित समझौते में कृषि एवं खाद्य उद्योग के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। दोनों देशों को प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक संयुक्‍त कार्य समूह गठित किया जायेगा। यह समूह चयनित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की योजना पर विचार-विमर्श करके उसकी रूपरेखा तैयार करेगा और पक्षों द्वारा निर्धारित कार्यों के कार्यान्‍वयन की निगरानी करेगा। इस कार्य समूह की बैठक बारी-बारी से भारत और यूक्रेन में कम-से-कम दो वर्ष में आयोजित होगी। यह समझौता इसपर हस्‍ताक्षर की तिथि प्रभावी होगा और पांच वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगा। इसे अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए स्‍वत: बढ़ाया भी जा सकता है। किसी भी पक्ष से इस समझौते को निरस्‍त करने के आशय की अधिसूचना की प्राप्ति की तिथि से 6 माह के बाद समझौते को निरस्‍त किया जा सकता है।

और देखें :  देश में 20 भ्रूण प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्‍थापना की जा रही है: श्री राधा मोहन सिंह

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  उत्तराखण्ड के जनपद बागेश्वर को मिले दो सचल पशुचिकित्सा वाहन

औसत रेटिंग 0 ⭐ (0 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  किसानों को अपने उत्पादों के लिए उचित मूल्य मिलना चाहिए- नरेंद्र सिंह तोमर

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*