पशुधन हेतु नस्ल संरक्षण पुरस्कार 2019

5
(35)

राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, (NBAGR) करनाल, हरियाणा पंजीकृत पशुओं और कुक्कुट की नस्लों के संरक्षण और रखरखाव के लिए नस्ल संरक्षण पुरस्कार 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। नस्ल संरक्षण पुरस्कार प्रतिवर्ष चार (4) श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किये जाते हैं। नस्ल संरक्षण पुरस्कार राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष्य में 23 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे।

इस पुरस्कार में 10,000/- (दस हजार) रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र/ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुरस्कृत व्यक्ति तथा उनके साथ एक सहयोगी को सार्वजनिक परिवहन (बस/ट्रेन/स्टीमर द्वारा जो कि AC तृतीय श्रेणी तक सीमित होगा) करनाल तक की गयी यात्रा का भत्ता एवं  राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन में रहने और भोजन का खर्चा दिया जाएगा।

नस्ल संरक्षण पुरस्कार की श्रेणियाँ

निम्नलिखित श्रेणियों में से प्रत्येक के अंतर्गत पशुधन रखने वालों को एक पुरस्कार दिया जाएगा:
1. व्यक्तिगत नस्ल संरक्षण पुरस्कार
(क) बड़े जुगाली करने वाली नस्लों (गाय और भैंस) का संरक्षण
(ख) छोटी जुगाली करने वाली नस्लों (भेड़ और बकरी) का संरक्षण
(ग) अन्य पशुधन और पोल्ट्री प्रजाति (शूकर, अश्व, कुक्कुट, याक, मिथुन और ऊँट आदि) की पंजीकृत नस्लों का संरक्षण।

और देखें :  भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने हरियाणा के साथ कृषि, पशुपालन, डेयरी क्षेत्र में सहयोग करने के लिए विशेष रुचि दिखाई

2. संस्थान/समुदाय जैसे संस्थान/ नस्ल सोसाइटी/ एन.जी.ओ./ गौशाला आदि के लिए नस्ल संरक्षण पुरस्कार
(क) पशुधन प्रजाति की किसी भी पंजीकृत नस्ल का संरक्षण।

आवेदन की अंतिम तिथि
निर्धारित प्रारूप में और सभी प्रकार से परिपूर्ण (रंगीन फोटोग्राफ सहित) दो प्रतियों में आवेदन 15.10.2019 को या उससे पहले निदेशक, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल तक पहुंच जाना चाहिए।

चयन का तरीका
राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएजीआर) द्वारा प्राप्त नस्ल संरक्षण पुरस्कार के सभी आवेदनों की पात्रता की जांच की जायेगी तथा एक विशेषज्ञ चयन समिति का गठन किया जायेगा और इस विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा की गयी सिफारिशों पर ही पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का चयन किया जाएगा। जो नस्लें कम संख्या में अथवा संकटमय हो चली हैं उनके संरक्षण में लगे पशुपालकों, व्यक्तियों, समुदाय और संस्थाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। सभी  नस्ल संरक्षण पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का नाम राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएजीआर) की वेब साईट www.nbagr.res.in  पर घोषित किये जायेंगें और आवेदनकर्ता को ईमेल/फ़ोन द्वारा भी सूचित किया जाएगा।

और देखें :  लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय हिसार में ‘दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद प्रसंस्करण‘ पर प्रशिक्षण

Click Here नस्ल संरक्षण पुरस्कार -2019 के लिए दिशा-निर्देश 

आवेदन फार्म व्यक्तिगत प्रयोग हेतु

आवेदन फार्म संस्थान और सामुदायिक प्रयोग हेतु

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (35 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

और देखें :  कोरोना महामारी के समय में पशुओं में गलघोटू एवं मुँह-खुर रोग टीकाकरण का महत्व

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*