बिहार के पूर्णिया में आधुनिक सीमन स्टेशन खोला जायेगा- गिरिराज सिंह

5
(121)

केंद्रीय पशु एवं मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को समस्तीपुर जिले के पूसा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार के पूर्णिया में आधुनिक सीमन स्टेशन खोला जायेगा।

केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि पूर्णिया में सीमन स्टेशन के खुल जाने से गाय-भैंसों को विशेष तकनीक के माध्यम से कृत्रिम गर्भधारण कराया जाएगा। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए देश के करीब 300 गांवों का चयन कर गर्भाधान केंद्र खोले गये हैं, जिसके माध्यम से पशुओं का गर्भाधान कराया जा रहा है। केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों एवं पशुपालकों की माली हालत सुधारने के प्रति कृत संकल्पित है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से जलवायु परिवर्तन को अनुरूप कृषि विकास के लिए नयी तकनीकों को विकसित करने पर बल दिया।

और देखें :  बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय एवं सी–डैक नोएडा द्वारा कृषिमंत्रणा परियोजना में एक दिवसीय मोबाइल एप आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने किसानों को कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन करने की सलाह भी दी और कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति में और अधिक सुधार होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव ने किसान मेले की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसानों को अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि प्रणाली और जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में उन्नत खेती समेत अन्य विषयों पर जानकारी दी गयी।

और देखें :  पशु पालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में शुरु की जा रही योजनाओं से बिहार के लोगों की आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (121 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  इनर व्हील क्लब ने वेटरनरी कॉलेज में लगायी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*