पशुपालन विभाग के साथ डीएम ने भी निराश्रित पशुओं को भोजन दिया

4.7
(132)

कोरोना महामारी की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन की इस स्थिति में न केवल इंसान परेशान हैं, बल्कि सड़कों-गलियों में घूमने वाले निराश्रित जानवरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इन निराश्रित जानवरों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड पशुपालन विभाग इन जानवरों की मदद को आगे आई है।

उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद पिथोरागढ़ में जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग निराश्रित पशुओं को लगातार भोजन उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में  जिले के जिलाधिकारी  डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने नगर में घूम रहे आवार मवेशियों को पशुपालन विभाग के साथ खाना खिलाकर मानवता निभाई है। श्वान पशुओं को भी अंडा और ब्रेड खिलाया गया। सोमवार को लॉकडाउन के कारण खाने के तरसे मवेशियों को राहत देने स्वयं डीएम ने मोर्चा संभाला और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी की टीम के साथ नगर में घूम रहे बेसहारा मवेशियों को चारा खिलाया।

और देखें :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से उत्तराखण्ड में 3632 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना

डॉ. कापड़ी ने कहा इस कठिन घड़ी में जनता ही इन बेसहारा मवेशियों का सहारा बन सकती है और उन्होंने सभी लोगों से निराश्रित मवेशियों को खाना खिलाने की अपील की। इस मौके पर डॉ कापड़ी रियांसी गांव की महिलाओं को धन्यवाद करना नहीं भूले, जिन्होंने घास काटकर विभाग को निशुल्क उपलब्ध कराई है। मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. लाल सिंह सामंत,  मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

और देखें :  गाय की स्वदेशी नस्लों के संरक्षण, संवर्धन एवं सतत विकास का सशक्त माध्यम बन सकती हैं गौशालाए

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.7 ⭐ (132 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  बिजली गिरने से 12 भेड़ों की मौत

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*