दुधारू पशुओ मे ब्यांत के पश्चात होने वाली मुख्य बिमारी मिल्क फीवर (दुग्ध ज्वर)

5
(474)

दुग्ध ज्वर एक मेटाबोलिक (उपापचयी) रोग है जिसे अंग्रेजी में मिल्क फीवर रोग कहा जाता है, जो गाय या भैंस में ब्याहने से दो दिन पहले से लेकर तीन दिन बाद तक होता है। परन्तु कुछ पशुओं में यह रोग ब्याने के पश्चात 15 दिन तक भी हो सकता है। मिल्क फीवर पशु के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होता है। मिल्क फीवर ज्यादातर अधिक दूध देने वाली गाय या भैंस में होता है परन्तु यह रोग भेड़ बकरियों की दुधारू नस्लों में भी हो सकता है।

सामान्य रूप से गाय-भैंस में खून में कैल्शियम स्तर 8 -12 मिलीग्राम प्रति डेसी-लीटर होता है, जब कैल्शियम स्तर 7 मिलीग्राम प्रति डेसी-लीटर से कम हो जाता है तो पशु में दुग्ध ज्वर के लक्षण प्रकट होने लगते हैं।

पशुओं में कैल्शियम की कमी होने के प्रमुख कारण क्या हैं?

ब्याहने के बाद कोलेस्ट्रम के साथ अधिक मात्रा में कैल्शियम शरीर से बाहर आ जाता है। कोलेस्ट्रम में रक्त से 12-13 गुना तक अधिक कैल्शियम होता है। ब्याहने के बाद अचानक कोलेस्ट्रम निकल जाने के बाद हड्डियों से शरीर को तुरंत कैल्शियम नहीं मिल पाता है। ब्याहने के बाद यदि पशु को कम आहार दिया जाए दो अमाशय व आंत अपेक्षाकृत कम सक्रिय होने से कैल्शियम का अवशोषण काफी कम होता है। इससे पशु के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। मांसपेशियों कमजोर हो जाती है। शरीर में रक्त का दौरा काफी कम व धीमी गति से होता है। अंत में, पशु सुस्त और बेहोश हो कर निढाल पड़ जाता है। पशु एक तरफ पेट और गर्दन मोड़ कर बैठा रहता है। हालांकि इसे “मिल्क फीवर” (Milk Fever in cattle) कहते हैं लेकिन इसमें पशु के शरीर का टेम्प्रेचर (temperature) सामान्य से कम ही होता है। इस कारण शरीर ठंडा पड़ सकता है।

और देखें :  पशुओं में दुग्ध ज्वर: मिल्क फीवर

दुग्ध ज्वर (MILK FEVER) के लक्षण

इसके लक्षण को तीन अवस्था में बांटा जा सकता है

  1. Prepartum Stage (Excitement) – ब्याने से पहले उत्तेजित अवस्था

रोग की प्रथम अवस्था उतेजित अवस्था है जिसमें पशु अधिक संवेदनशीलता हो जाता है, उत्तेजना, टेटनस जैसे लक्षण, चारा-दाना नहीं खाना, सिर को इधर-उधर हिलाना, जीभ बाहर निकालना और दांत किटकिटाना, तापमान समान्य से थोड़ा बढ़ा हुआ, शरीर में अकड़न, पिछले पैरों में अकड़न, आशिंक लकवा जिसके कारण पशु कभी कभी गिर भी जाता है। प्रारंभिक अवस्था के लक्षण लगभग तीन घंटे तक दिखाई देते हैं तथा इस अवस्था के रोग की पहचान केवल अनुभवी किसान या पशु चिकित्सक ही कर पाते हैं। यदि इस अवस्था में पशु का उचित उपचार नहीं किया जाए तो पशु रोग की दूसरी अवस्था में पहुँच जाता है।

  1. Second Stage (Sternal recumbency) – गर्दन मोड़कर बैठी हुई अवस्था

रोग की द्वितीय अवस्था में पशु गर्दन मोड़कर बैठ जाता है तथा इसे उरास्थी पर बैठी हुई अवस्था भी कहते हैं। पशु अपनी गर्दन को पार्श्व भाग की ओर मोड़कर निढाल सा बैठा रहता है, पशु खड़ा नहीं हो पाता है। शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाता है। जिससे शरीर ठंडा पड़ जाता है। मुख्यतः पैर ठंडे पड़ते हैं। आंखें सुख जाती है। आँख की पुतली फैलकर बड़ी हो जाती है। आँखें झपकना बंद हो जाता है। प्रथम अमाशय की गति काफी कम हो जाती है जिससे कब्ज होती है। गुदा की मांसपेशियों में ढिलाई पड़ जाती है। हृदय ध्वनि धीमी हो जाती है, नाड़ी कमजोर हो जाती है, जबकि हृदय गति बढ़कर 60 प्रति मिनट तक हो जाती है। रक्त चाप कम हो जाता है। यदि उपचार न किया गया तो रोग की तीसरी अवस्था में पहुच जाता है।

  1. Third Stage (Lateral Recumbency) – लेटे रहने की अवस्था

रोग की तृतीय अवस्था इस अवस्था में पशु लेटा रहता है तथा बेहोशी की हालत में आ जाता है। शरीर का तापमान बहुत ज्यादा कम हो जाता है। नाड़ी की गति अनुभव नहीं होती तथा हृदय ध्वनि भी सुनवाई नहीं पड़ती है हृदय गति बढ़कर 120 प्रति मिनट तक पहुँच जाती है। पशु के बैठे रहने की वजह से अफारा भी हो जाता है। उसका सारा शरीर ठण्डा पड़ जाता है। पशु बेहोश होकर सांसें भरता हुआ पड़ा रहता है, कभी-कभी मुंह से पाचित चारा-दाना भी निकलने लगता है, यहाँ तक कि गोबर भी।

और देखें :  पशुयों में चयोपचय व अल्पता रोग एवं बचाव

दुग्ध ज्वर (MILK FEVER) का उपचार

उपचार जितना जल्दी हो सके करना चाहिए। इसके लिए पशुचिकित्सक से सम्पर्क करें। क्योंकि यदि पशु एक बार तृतीय अवस्था में पहुँच जाता है तो मांसपेशियों में लकवा हो जाता है और पशु की जान भी जा सकती है। इसकी सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा कैल्शियम की आपूर्ति करना होता है, जिसे इंजेक्शन के रूप में शरीर में प्रवेश किया जाता है। इसके लिए कैल्शियम ग्लूकोनेट को कैल्शियम बोरोग्लूकोनेट के रूप में दिया जाता है, यह दवाएं बाजार में कई नामों से उपलब्ध है। यदि पशु दवा की खुराक देने के 4-5 घंटे के भीतर उठकर स्वयं खड़ा नहीं होता है तो इसी दवा की एक और खुराक दे देनी चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि यह दवा धीरे-धीरे 10-20 बूंदें प्रति मिनट की दर से चढ़ानी चाहिए। इस रोग से ठीक हुए पशु को विटामिन D का इंजेक्शन भी देना चाहिए ताकि पशु दुबारा बीमार न हो। दो तीन दिन तक रोजाना नौसादर गुड़ में मिलाकर देना चाहिए ये पशु के शरीर से कैल्शियम की निकाशी को कम करता है।

और देखें :  दुग्ध ज्वर: दुधारू पशुओं की प्रमुख समस्या

दुग्ध ज्वर (MILK FEVER) में सावधानियां और बचाव 

“उपचार से परहेज अच्छा है’’ इस कहावत को ध्यान में रखते हुए यदि पशुपालक दुधारू पशुओं को संतुलित दाना देते रहें तो पशुओं में इस बीमारी के होने की संभावना कम रहती है। दुग्ध ज्वर (MILK FEVER) असंतुलित खानपान तथा कुपोषण की वजह से ही होती हैं, जिनका समय पर इलाज होने से पशु जल्दी ठीक हो जाता है। इस रोग के इलाज में देरी करने से पशु का दूध उत्पादन घट जाता है या तीव्र अवस्था में दूधारू पशु की मृत्यु भी हो सकती है।

  1. अधिक दूध देने वाले पशु को ब्याहने से एक महीने पहले से अच्छी खनिज लवण देना शुरू कर देना चाहिए।
  2. दुधारू पशुओं को ब्याने से ब्याहने से दो महीने पहले दूध निकालना छोड़ देना चाहिये।
  3. अधिक दूध देने वाली संकर गायों में यह समस्या ज्यादा रहती है तो इनमें अधिक सावधानी से खिलाई पिलाई करनी चाहिए।
  4. ब्याहने के बाद 3 दिनों तक पूरा खीस नहीं निकालना चाहिए।
  5. विटामिन-D का इंजेक्शन भी बीमारी से ठीक हुए पशु को लगाने से दोबारा इस बीमारी को होने से बचाता है।
  6. सर्दी के मौसम में हरे चारे में कैल्शियम की मात्रा कम होती है, इसलिये पशु की दानें में खनिज मिश्रण अवश्य मिलाएं
  7. गर्भावस्था में ज्यादा मात्रा में दी गयी कैल्शियम से भी शरीर को नुकसान पहुँच सकता है अतः यह ध्यान रखना चाहिये कि दिए जाने वाले खनिज मिश्रण में कैल्शियम की मात्रा 100 ग्राम/दिन से ज्यादा न हो।
इस लेख में दी गयी जानकारी लेखक के सर्वोत्तम ज्ञान के अनुसार सही, सटीक तथा सत्य है, परन्तु जानकारीयाँ विधि समय-काल परिस्थिति के अनुसार हर जगह भिन्न हो सकती है, तथा यह समय के साथ-साथ बदलती भी रहती है। यह जानकारी पेशेवर पशुचिकित्सक से रोग का निदान, उपचार, पर्चे, या औपचारिक और व्यक्तिगत सलाह के विकल्प के लिए नहीं है। यदि किसी भी पशु में किसी भी तरह की परेशानी या बीमारी के लक्षण प्रदर्शित हो रहे हों, तो पशु को तुरंत एक पेशेवर पशु चिकित्सक द्वारा देखा जाना चाहिए।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (474 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*