ग्रामीण विकास मंत्री ने थानाकलां गोकुल ग्राम के कार्य का किया निरीक्षण

5
(20)

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों के साथ थानाकलां में निर्माणाधीन गोकुल ग्राम के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पशुओं के लिए बनाए जा रहे शैड तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोकुल ग्राम के उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गोकुल ग्राम बनाने के लिए थानाकलां में 500 कनाल भूमि चयनित की गई है। जहां पर 60 प्रतिशत देसी गाय तथा 40 प्रतिशत बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा। जिला ऊना के लिए यह बड़ी सुविधा होगी और इससे बेसहारा गौवंश की समस्या खत्म होगी, जिससे जहां किसानों की फसल बचेगी वहीं सड़क पर होने वाले हादसे भी कम होंगे। गोकुल ग्राम में गाय के गोबर व मूत्र पर आधारित प्रोजेक्ट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 20.11 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

और देखें :  ऊना जिला के थानाकलां में स्थापित होगा हिमाचल प्रदेश का पहला गोकुल ग्राम

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, तहसीलदार शमशेर सिंह, पशुपालन विभाग के उप-निदेशक जयसिंह सेन, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ, सुरेश धीमान, डॉ, उपेंद्र शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतिंदर ठाकुर, डॉ. अभिनव सोनी, अधिशाषी अभियंता संजीव अग्निहोत्री तथा एसडीओ केके शर्मा भी साथ रहे।

और देखें :  पूर्णबंदी के दौरान 31 हजार से अधिक पशुओं को चिकित्सा सहायता की प्रदान

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (20 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  बजट प्रावधानों से किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ ही प्रशस्त होंगी खुशहाली की नई राहेंः वीरेन्द्र कंवर

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*