भारत में खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए UNWFP के साथ 50 वर्षों की भागीदारी पूरी होने के अवसर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

4.5
(2)

7 जुलाई 2019: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर तथा भारत में संयुक्‍त विश्‍व खाद्य कार्यक्रम (UNWFP) के प्रतिनिधि एवं निदेशक डॉ. हमीद नूरू  ने आज नई दिल्‍ली में भारत में  खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए यूएनडब्‍ल्‍यूएफपी के साथ 50 वर्षों की भागीदारी पूरी होने के अवसर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि ग्रामीण भारत को महत्‍व देने और कृषि को सतत विकास लक्ष्‍य-2 के मद्देनजर कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय भूख की स्थिति को समाप्‍त करने, खाद्य संरक्षण प्राप्‍त करने, पोषण में सुधार करने तथा बेहतर कृषि को प्रोत्‍साहन देने के सामूहिक लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के संबंध में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व खाद्य कार्यक्रम जैसे संगठन इस प्रयास में मंत्रालय के प्रमुख सहयोगी हैं।

और देखें :  पहला ई-नैम अंतरराज्यीय व्यापार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच 19 जनवरी 2019 को हुआ

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डॉ. नूरू ने कहा कि भारत में विश्‍व खाद्य कार्यक्रम का सफर बहुत लंबा और कामयाब रहा। भारत में खाद्य और पोषण सुरक्षा के मद्देनजर महत्‍वपूर्ण सकारात्‍मक बदलाव आये है और सरकार ने कुपोषण की समस्‍या हल करने के लिए महत्‍वपूर्ण प्रयास किये हैं। उन्‍होंने कहा कि इस सफलता का बड़ा कारण भारत सरकार और विश्‍व खाद्य कार्यक्रम के बीच मजबूत संबंध है, जिसके लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध रही है, ताकि देश का भविष्‍य बेहतर और उज्‍ज्वल हो सके।

उल्‍लेखनीय है कि ‘कॉफी टेबल बुक’ में सरकार के उन प्रयासों की जानकारी दी गई है, जिनके तहत सरकार देश को भूख और कुपोषण से मुक्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पुस्‍तक में विश्‍व खाद्य कार्यक्रम की भूमिका भी दिखाई गई है। खाद्य और पोषण सुरक्षा के अलावा हरित क्रांति, श्‍वेत क्रांति, पशु धन में सुधार, डेयरी विकास इत्‍यादि के बारे में भी जानकारी दी गई है।

और देखें :  सरकार डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाकर ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.5 ⭐ (2 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

और देखें :  किसानों को अपने उत्पादों के लिए उचित मूल्य मिलना चाहिए- नरेंद्र सिंह तोमर

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*