राज्य में पशुपालन किसानों कि आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण- मुख्य सचिव उत्तराखण्ड

5
(2)
10 जुलाई 2019: उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में “नेशनल लाइवस्टॉक मिशन” (NLM) के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में पशुपालन किसानों कि आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए पशुपालन में अभिनव विचारों को शामिल करते हुए नए प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि पशुपालन में इंश्योरेंस की बढ़ती मांग को देखते हुए इसमें इंश्योरेंस को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने मदर पोल्ट्री यूनिट स्थापित करते हुए, मुर्गीपालन के अन्तर्गत “उत्तरा” और “कड़कनाथ” जैसी विशिष्ट प्रजातियों को बढ़ावा दिये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसके उत्पादों को राज्य के विद्यालयों की “मिड डे” मील योजना से जोड़े जाने की बात भी कही।
मुख्य सचिव ने भेड़-बकरी पालन के लिए “कोपरेटिव फार्मिंग” को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बहुत सी खेती खाली पड़ी है जिसे किसान आपस में अनुबंध कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। इससे एक ओर गांव में खाली पड़ी भूमि का प्रयोग हो सकेगा तो, वहीं दूसरी ओर किसान को इसके लिए अधिक भूमि उपलब्ध हो सकेगी। इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जा सकता हैं। इसके लिए सम्बन्धित विभाग सहयोग दें, ताकि किसान बड़े पैमाने पर कृषि व पशुपालन से जुड़कर अपने व अपने क्षेत्र के विकास में सहयोगी बने। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, पशुपालन निदेशक के.के.जोशी सहित सम्बन्धित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और देखें :  लिंग वर्गीकृत वीर्य (सेक्स सार्टेड सीमन) उत्पादन हेतु उत्तराखण्ड लाईव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड एवं इग्नुरान साँर्टिंग टैक्नोलाँजी एलएलपी के मध्य अनुबन्ध हस्ताक्षर

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों ने खाद्यान्‍न, बागवानी फसलों, दूध, मछली और अंडे का उत्‍पादन बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण योगदान किया है

औसत रेटिंग 5 ⭐ (2 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  निदेशक, पशुपालन विभाग उत्तराखंड ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*