मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पहले ही दिन निभाया सबसे बड़ा वचन

5
(50)

17 दिसम्बर 2018: मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज शपथ ग्रहण के तत्काल बाद कृषि ऋण माफी, रोजगार सृजन की संभावनाओं और कन्या विवाह और निकाह योजना की राशि बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिये। कृषि ऋण माफी के संबंध में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आज ही प्रदेश में स्थित राष्ट्रीयकृत तथा सहकारी बैंकों में अल्पकालीन फसल ऋण के रूप में राज्य शासन द्वारा पात्रता अनुसार पात्र पाये गये किसानों के रू दो लाख (2.00 लाख) की सीमा तक का 31 मार्च 2018 की स्थिति में बकाया फसल ऋण माफ करने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य शासन के इस निर्णय से लगभग 34 लाख किसान लाभान्वित होंगे। फसल ऋण माफी पर संभावित व्यय 35 से 38 हजार करोड़ अनुमानित है।

और देखें :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से उत्तराखण्ड में 3632 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कृषि ऋण माफी की योजना को तत्काल लागू करने के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति भी बनायी है। यह समिति कृषि ऋण माफी योजना को तत्काल क्रियान्वित करेगी। श्री कमलनाथ ने कहा कि कृषि ऋण माफी हमारा महत्वपूर्ण चुनावी वचन था, जिसे हम जल्दी ही पूरा करेंगे।

यह लेख कितना उपयोगी था?

और देखें :  भारत में खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए UNWFP के साथ 50 वर्षों की भागीदारी पूरी होने के अवसर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (50 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  परित्यक्त गायों से आत्म-निर्भर बनीं नर्सरियाँ- इंदौर की बड़गोंदा रोपणी बनी मॉडल

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*