भोपाल जिले में कलेक्टर की पहल- ग्राम पंचायतों में होगी “खेत-पाठशाला”

4.8
(31)

20 अगस्त 2019: ग्रामीणों को खेती-किसानी की नई तकनीक और सुविधाओं से अवगत कराने तथा परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिये भोपाल जिले में कलेक्टर श्री तरूण पिथौड़े ने नवाचार की शुरूआत की है। इसके लिये फन्दा एवं बैरसिया विकासखण्ड में ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों में बुधवार 21 अगस्त को ‘खेत-पाठशाला’ होगी और गुरूवार 22 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर होंगे।

‘खेत-पाठशाला’ में किसान-कल्याण एवं कृषि विकास और पशुपालन विभाग द्वारा किसानों को मृदा-परीक्षण, स्वाइल हेल्थ कार्ड और जैविक खेती के फायदों के बारे में बताया जाएगा। फसलों की देखभाल, कीटों-इल्लियों से फसल सुरक्षा के बारे में कृषि वैज्ञानिक किसानों से चर्चा करेंगे। ग्रामीणों को उद्यानिकी एवं मत्स्य-पालन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वेटनरी डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध रहकर पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव संबंधी जानकारी देंगे और दवाएँ भी वितरित करेंगे।

और देखें :  मध्य प्रदेश में नई दृष्टि और नई दिशा के साथ हो गौ-संरक्षण: राज्यपाल श्री लालजी टंडन

चयनित ग्राम पंचायतों में गुरूवार 22 अगस्त को चिकित्सा, आयुष और महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। शिविर में किसानों, महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। ग्रामीणों को वर्षा जनित रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। मौसमी बीमारियों से बचाव की दवाएँ भी वितरित की जाएंगी।

और देखें :  मध्य प्रदेश सरकार गौमाता की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.8 ⭐ (31 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  मध्यप्रदेश के देवास जिले में पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग का टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*