ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में दो दिन सेवाएँ देंगे पशु चिकित्सक : पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव

4.6
(56)

31 अक्पटूबर 2019: मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने निर्देश दिये हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों को कमी को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में पदस्थ चिकित्सक अब सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ देंगे। श्री यादव ने कहा कि सर्वाधिक दुधारू एवं खेती के उपयोग में आने वाले पशुओं का पालन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों के अभाव में इन पशुओं को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। अधिकतर चिकित्सक अपनी सेवाएँ शहरी क्षेत्रों में देना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ चिकित्सकों पर दो-तीन अन्य चिकित्सालयों का प्रभार होने के कारण वे अपनी संतोषप्रद सेवाएँ नही दे पा रहे हैं।

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों द्वारा सप्ताह में दो दिन अनिवार्य सेवाएँ देना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। यह व्यवस्था संचालनालय तथा संभागीय कार्यालयों में पदस्थ पशु-चिकित्सकों और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारियों पर भी लागू होगी।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  जबलपुर-कलेक्टर ने की कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

औसत रेटिंग 4.6 ⭐ (56 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि के लिए तकनीकी नवाचार और रणनीतियाँ पर विचार-मंथन सत्र

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*