मध्य प्रदेश में गौ-शालाओं के बिजली बिल कम करने के लिये सर्वे

5
(31)

28 अगस्त 2019: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि पंजीकृत गौ-शालाओं में बिजली का बिल कम करने के संबध में सर्वे करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें लगने वाली सब्सिडी का आकलन करने के बाद इसका प्रस्ताव तैयार करवाएंगे। श्री सिंह ने गौ-शाला संचालकों के साथ चर्चा के दौरान यह बात कही।

श्री सिंह ने कहा कि गौ-शालाओं में सोलर पैनल लगवाने के संबध में नवकरणीय ऊर्जा विभाग से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सीएसआर मद से भी गौ-शालाओं को सहयोग दिलवाया जायेगा।

और देखें :  छिंदवाडा में कृषि महाविद्यालय स्थापना के लिए 146 करोड़ 96 लाख 67 हजार की मंजूरी

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने बड़नगर गौ-शाला संचालक द्वारा बिजली की समस्या बताने पर बैठक में ही एसई उज्जैन से बात कर समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौ-शालाओं की बिजली संबधी सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। इस दौरान गौ-शाला संचालकों ने भी सुझाव दिये।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (31 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

और देखें :  मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादकों, किसानों को के.सी.सी. देने का अभियान प्रारंभ

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  भारतीय पशुचिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. चिरंतन कादियान ने पशुचिकित्सक पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*