डॉ. प्रियदर्शनी चौधरी बनी पशुपालन विभाग हिमाचल की पहली महिला निदेशक

5
(73)

देश में पशुपालन विभाग की पहली महिला निदेशक बनने का गौरव डॉ. प्रियदर्शनी चौधरी ने हासिल किया है। डॉ. प्रियदर्शनी चौधरी पशुपालन विभाग हिमाचल की मुखिया बन गई हैं। डॉ. प्रियदर्शनी चौधरी हिमाचल की पहली लेडी पशु चिकित्सा अधिकारी भी है। डॉ. प्रियदर्शनी चौधरी के पति डॉ एस.के. चौधरी भी हिमाचल में पशुपालन निदेशक के पद से अक्टूबर 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे।  डॉ. प्रियदर्शनी चौधरी तकरीबन डेढ़ साल से पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थी। अब उन्होंने  पशुपालन विभाग में बतौर निदेशक का कार्यभार संभाला लिया है।

हिमाचल प्रदेश में पशुपालन विभाग की शुरुआत 1950 में हुई थी, तब से अब तक कोई भी महिला पशुचिकित्सा अधिकारी इस पद तक नहीं पहुंची हैं। डॉ. चौधरी ने पशुचिकित्सा के प्रोफेशन को 80 के दशक में उस समय चुना था, जब लड़कियां इस प्रोफेशन में आने से संकोच करती थी। उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस की पढ़ाई पूरी की। डॉक्टर प्रियदर्शनी चौधरी ने 1988 में अपने कैरियर की शुरुआत पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश में  बतौर पशुचिकित्सा अधिकारी की थी। विभाग के मुखिया बनने तक का सफर डॉक्टर प्रियदर्शनी चौधरी ने 32 साल में पूरा किया है। डॉ. चौधरी के विभाग का मुखिया बनने पर देश की सभी महिला पशुचिकित्सा अधिकारियों में खुशी की लहर है।

और देखें :  पशुपालन विभाग हिमाचल को जल्द मिलेगा 434 करोड़ रुपये का बजट

यह लेख कितना उपयोगी था?

और देखें :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केन्द्र सरकार के आर्थिक पैकेज से अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (73 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  47.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सेक्स सॉर्टिड सीमन फैसिलिटी केन्द्र- वीरेन्द्र कंवर

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*