बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ कपूर को दी गयी विदाई 

5
(11)

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ पी.के. कपूर को विदाई दी गयी, डॉ कपूर ने एक माह पूर्व पारिवारिक निजी कारणों से विश्वविद्यालय छोड़ने की इच्छा जताई थी और विश्वविद्यालय के समक्ष अपना इस्तीफा दिया था। डॉ कपूर के सम्मान में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह ने डॉ कपूर को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, उन्होंने कहा की डॉ कपूर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे है, हर छोटे से बड़े कामों को बहुत निष्ठा और लगन से करते थे। कुलसचिव का कार्य एक विश्वविद्यालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी का होता है, विश्वविद्यालय के प्रबंधन और सफल संचालन का जिम्मा रजिस्ट्रार के कंधो पर होता है।

डॉ कपूर ने बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है जो की मील का पत्थर साबित हुआ है, करीब दो सालों के कार्यकाल में डॉ. कपूर ने जो कार्य किये है वो प्रशंसनीय है। उन्होंने कुलसचिव डॉ. कपूर के उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई से पहले कुलसचिव डॉ पी.के. कपूर ने संजय गाँधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के डीन डॉ. बलबीर सिंह बेनीवाल को अपना पदभार सौपा।

और देखें :  विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर ऑडियो कॉन्फ्रेंस से किसानों को दिया गया परामर्श

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (11 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  बिहार में राज्य पशु आपदा प्रबंधन प्लान के निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*