डॉ. एस.के. गर्ग बने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति 

4.5
(51)

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव डॉ. सतीश कुमार गर्ग को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया। नियुक्ति सम्बंधित आदेश राजस्थान राजभवन द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया। राजभवन राजस्थान से सूचना प्राप्त होने के बाद डॉ. गर्ग ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति को अपना त्यागपत्र सौपा।

और देखें :  पशुपालन की केंद्रीय टीम ने किया बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर  नौ महीने के कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये। बिहार में योगदान से पहले प्रोफेसर गर्ग उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा में डीन पशु चिकित्सा महाविद्यालय-सह-विभागाध्यक्ष भैषज्य एवं विष विज्ञान विभाग के तौर पर कार्यरत थे।

और देखें :  पशुचिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों को वनप्राणियों के स्वास्थ्य पर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा

हरियाणा के एक छोटे से गाँव बरवाला में जन्मे डॉ. गर्ग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिमचाल प्रदेश से लिया, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से डॉक्टरेट की डिग्री हांसिल कर पशुपालन विभाग, हरियाणा सरकार में वेटरनरी अफसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सहायक प्राध्यापक के रूप में उन्होंने अकादमिक क्षेत्र में कदम रखा साथ ही प्रो. गर्ग ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके नाम चार किताबें, 180 रिसर्च पेपर, और कई आर्टिकल्स प्रकाशित हुई हैं। डॉ. गर्ग को डीन के रूप में 11 वर्षों का अनुभव प्राप्त है साथ ही विभागाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने लगभग 16 सालों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने डॉ. गर्ग के कार्यों की सराहना करते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

और देखें :  राजस्थान- नयी सरकार का फैसला किसानों के हित में सहकारी बैंकों के समस्त बकाया फसली ऋण माफ

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.5 ⭐ (51 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*