मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय का प्रतिष्ठित सप्ताह आज से शुरू

5
(222)

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय का प्रतिष्ठित सप्ताह 20 दिसंबर से 26 दिसंबर, 2021 तक मनाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मत्स्यपालन विभाग की ओर से प्रतिष्ठित सप्ताह के दौरान निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) हैदराबाद मछुआरों के साथ मछली से जुड़े साझेदारों की बैठक और बातचीत के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ मत्स्यपालन पर जागरूकता कार्यक्रम और देश में मत्स्यपालन के ऐतिहासिक विकास पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। देश में मछुआरों की बेहतरी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या ऑफलाइन से संवाद और संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

और देखें :  जलीय जंतु रोगों के लिए राष्ट्रीय निगरानी कार्यक्रम पर वेबिनार

भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, मुंबई इस प्रतिष्ठित सप्ताह के दौरान पोत (नाव) पर एक खुले घर की योजना बना रहा है। समुद्री मत्स्यपालन, सर्वेक्षण गतिविधियों और अन्य विषयों पर जागरूकता लाने वाले कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।
एफएसआई मछुआरे समुदाय के विकास के लिए मत्स्यपालन क्षेत्र में नई तकनीक की शुरूआत, बंदरगाह विकास (स्वच्छता अभियान), समुद्री सुरक्षा और जिम्मेदार मत्स्यपालन के लिए आचार संहिता (सीसीआरएफ) समेत कई विषयों के तहत संवाद और संगोष्ठी का भी आयोजन करेगा।

और देखें :  मछली पालन क्षेत्र में केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में 25000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

सेंटर इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज नॉटिकल एंड इंजीनियरिंग ट्रेनिंग (सीआईएफएनईटी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड ट्रेनिंग (एनआईएफपीएचएटीटी) कोचीन में और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ कोस्टल इंजीनियरिंग फॉर फिशरीज (सीआईसीईएफ) बैंगलोर में मछली मेला और मत्स्यपालन पर सामुदायिक संपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। सजावटी मत्स्यपालन पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और बंदरगाह विकास पर जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

मत्स्यपालन विभाग ने 22 दिसंबर, 2021 को “कोल्डवॉटर फिशरीज” (ठंडे पानी में मात्स्यिकी) पर वेबिनार कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। 23 दिसंबर, 2021 को “मत्स्यपालन अभियान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)” पर एक और वेबिनार आयोजित किया जाएगा।

और देखें :  सतत मात्सियकी विकास के क्षेत्र में भारत और आइसलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंत्रिमंडल की मंजूरी

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (222 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*