केंद्रीय बजट 2022-23 में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पर जोर दिया गया

5
(660)

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2022-23 में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के लिए 6,407.31 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के बजट आवंटन में 44 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

और देखें :  हमनें वोट बैंक की राजनीति नहीं की हमनें किसान को मजबूत करने का काम किया है- प्रधानमंत्री

पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव श्री अतुल चतुर्वेदी ने कहा, “2022-23 में पशुधन के लिए बजट में 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं में 48 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पशुधन और दूध उत्पादक किसानों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

श्री अतुल चतुर्वेदी ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला है कि सहकारी समितियों के लिए वैकल्पिक न्यूनतम कर और अधिभार में कमी से भारत में हजारों डेयरी सहकारी समितियों को लाभ होगा, जिसके परिणामस्वरूप देश के 8 करोड़ दूध उत्पादक किसानों की आय बढ़ेगी।

और देखें :  जटिंगा जंहा पक्षी करते हैं सामूहिक आत्महत्या...

राष्ट्रीय गोकुल मिशन और राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के लिए 2022-23 में बजट में 20 प्रतिशत की वृद्धि से स्वदेशी गोवंश की संख्या की उत्पादकता और गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे 8 करोड़ दूध उत्पादक किसानों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 2022-23 के लिए पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण के लिए निधि आवंटन में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ‘वन हेल्थ मिशन’ के कार्यान्वयन से स्वस्थ पशुधन और स्वस्थ भारत सुनिश्चित होगा।

और देखें :  पशुओं में जनन क्षमता को लम्बे समय तक बनाये रखना

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (660 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*