खुरपका मुहंपका रोग (FMD) और ब्रुसेलोसिस के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम

3.7
(3)

21 जून 2019: कैबिनेट द्वारा 31.05.2019 को फूट एंड माउथ डिजीज (FMD) और ब्रुसेलोसिस के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम हेतु पांच साल (2019-24) के लिए रु 13,343.00 करोड़ की धनराशि के साथ एक नयी योजना अनुमोदित की गयी है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 2683.00 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित है।

फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में छह महीने के अंतराल पर मवेशियों, भैंसों, भेड़, बकरियों और सूअरों के शत-प्रतिशत टीकाकरण की परिकल्पना की गई है। इसके अलावा, जानवरों की पहचान पशु कान में लगाये गए पहचान टैग का उपयोग करके की जाएगी। इस कार्यक्रम में वर्ष में दो बार पशुधन की लक्षित आबादी को पेट के कीड़ों की दवा देने का लक्ष्य भी शामिल है। ब्रुसेलोसिस नियंत्रण कार्यक्रम में मवेशी और भैंस बछड़ों (4-8 महीने की उम्र) के जीवन काल में एक बार 100% टीकाकरण करने की परिकल्पना की गई है। केंद्रीय मंत्री मत्स्य, पशुपालन और डेयरी, श्री गिरिराज सिंह ने आज राज्य सभा में यह जानकारी दी।

और देखें :  पशुओं में होनें वाले अकौता या एक्जीमा-त्वचा रोग एवं उससे बचाव

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने लांच किया किसान रथ मोबाइल एप

औसत रेटिंग 3.7 ⭐ (3 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  पशुओं में गर्भपातः कारण एवं निवारण

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*