अलिराजपुर मध्य प्रदेश में जिला पशु क्रुरता समिति की बैठक का आयोजन

4.8
(41)

31 अगस्त 2019: अलिराजपुर मध्य प्रदेश में पशुपालन विभाग अन्तर्गत जिला पशु रोगी कल्याण समिति, जिला गौपालन एवं पशुधन समिति एवं पशु क्रुरता समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, विधायक अलीराजपुर श्री मुकेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि जोबट एवं समितियों के सचिव, सदस्य एवं विभागीय शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे उक्त बैठक मे जिला पशु कल्याण समिति मे संस्थाओं पर आने वाले पशुओ के पंजीयन दरो का निर्धारण किया गया एवं जिला गौपालन तथा पशुधन समिति द्वारा गौशाला में उपलब्ध गौवंश हेतु चारे-भूसे एवं पानी की व्यवस्था हेतु चर्चा की गई।

गौशाला को स्वावलंबी बनाने हेतु गौबर से गमले एवं लकड़ी बनाने की मशीन क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया। पशु क्रुरता समिति की बैठक मे निराश्रित पशुओ को गौशाला एवं कांजी हाउस मे पॅहुचाने हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। बैठक में जिले में पशुधन विकास हेतु विशेष प्रयास किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  छिंदवाडा में कृषि महाविद्यालय स्थापना के लिए 146 करोड़ 96 लाख 67 हजार की मंजूरी

औसत रेटिंग 4.8 ⭐ (41 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पहले ही दिन निभाया सबसे बड़ा वचन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*