पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड के विकास खण्ड बेरीनाग में पशु प्रदर्शनी

4.5
(35)

आज पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड बेरीनाग के ग्राम सभा नगौर के मोराड़ी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं के साथ प्रतिभाग किया गया। पशु प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल द्वारा उन्नत पशुओं का चयन किया गया।

इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज जोशी द्वारा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पशुपालन की बढ़ावा दिए जाने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गई, पशुपालक, पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए इस क्षेत्र में अपना रोजगार अपनाएं। इस कार्य हेतु उन्हें विभाग की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी में 60 प्रतिभागियों के लगभग 105 पशु रहे।

और देखें :  देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है: पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य

पशु प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले पशुपालकों को पुरस्कार वितरित किये गये। गाय में प्रथम स्थान पर गुमानी राम की गाय, द्वितीय जगदीश प्रसाद तृतीय शेर राम की गाय रही। बछिया में प्रथम रमेश राम द्वितीय मोहन राम, तृतीय गोविंदी देवी की बछिया रही। भैंस में दीपा देवी की भैंस प्रथम,गोशियार राम की द्वितीय तथा राजेन्द्र राम की भैंस तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त अन्य पशुओं में गीता देवी का पशु, प्रथम, सुरेश राम का द्वितीय, रेवती देवी का पशु तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारा पुरुस्कार प्रदान किए गए।

प्रदर्शनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य नगौर किरन देवी, कोटेश्वर यामिनी देवी,ग्राम प्रधान नगौर सुंदर राम, पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रणय, डॉ राजेश, डॉ मंजू डॉ नवीन, पशुधन प्रसार अधिकारी राकेश कुमार समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण पशुपालक व विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

और देखें :  प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को उत्तराखण्ड में लगा धक्का

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.5 ⭐ (35 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

और देखें :  दुधारु पशुओं में बांझपन, कारण तथा प्रबंधन

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*