उत्तराखण्ड में मान्यता प्राप्त गोसदनों को मिलेगा अनुदान

5
(50)

पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा निराश्रित/ अलाभकर गोवंश को शरण देने हेतु, निर्धारित अहर्ता पूर्ण करने वाले, गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित मान्यता प्रदत्त गोसदनों को प्रति वर्ष राजकीय अनुदान चयन समिति के माध्यम से अनुदान स्वीकृत किये जाने का प्राविधान किया गया है।

और देखें :  पशुपालन से मिलेगा स्वरोजगार उत्तराखण्ड सरकार देगी अनुदान

उत्तराखण्ड में मान्यता प्राप्त गोसदनों को मिलेगा अनुदान

आज पशुपालन मंत्री, उत्तराखण्ड श्रीमती रेखा आर्य की अध्यक्षता में गोसदनों हेतु राजकीय सहायता अनुदान समिति कि बैठक आहूत कि गयी। बैठक में इस वित्तीय वर्ष में गोसदनों हेतु राजकीय सहायता मद में उपलब्ध 250.00 लाख के स्वीकृत बजट का शत प्रतिशत सदुपयोग करते हुए, कुल 06 गोसदनों को गोशाला निर्माण में तथा 38 गोसदनों को भरण पोषण मद में अनुदान राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया।

और देखें :  राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने "कामधेनु दीपावली अभियान" मनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया

बैठक में पं. राजेंद्र प्रसाद अन्थ्वाल, उपाध्यक्ष उत्तराखंड गो सेवा आयोग, डॉ. आर. मिनाक्षी सुन्दरम, सचिव पशुपालन, डॉ. प्रेम कुमार, निदेशक पशुपालन, डॉ. आशुतोष जोशी, संयुक्त निदेशक, पशु कल्याण, डॉ. दिनेश सेमवाल, प्रभारी अधिकारी उत्तराखंड गो सेवा आयोग एवं डॉ. उर्वशी पशुचिकित्सा अधिकारी, उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड ने प्रतिभाग किया।

और देखें :  राज्य सेक्टर से पशुधन बीमा हेतु कार्ययोजना बनाई जाए- उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (50 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*