अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत् वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग द्वारा ’’ऊन प्रसंस्करण एवं हस्त शिल्प विकास’’ विषय पर त्रैमासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

4.7
(31)

17 अगस्त 2019: केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत् वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग द्वारा ’’ऊन प्रसंस्करण एवं हस्त शिल्प विकास’’ विषय पर त्रैमासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 17 अगस्त, 2019 से प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय शिल्प संस्थान, जयपुर के निदेशक डा. तुलिका गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. गुप्ता ने राष्ट्रीय शिल्प संस्थान द्वारा प्रशिक्षण में आधुनिक डिजायन विकसित करने में सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया।

और देखें :  2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी राजस्थान में पशु चिकित्सा सेवाएं होंगी मजबूत पशुपालन मंत्री

संस्थान के निदेशक डा. आर्तबन्धु साहू संस्थान में चल विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान वंचित वर्ग महिलाओं को प्रशिक्षण देकर मुख्य धारा में लाने का निरन्तर प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम निदेशक एवं नोडल अधिकारी डा. डी बी शाक्यवार द्वारा अनुसूचित जाति परियोजना के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. राघवेन्द्र सिंह, डा. एसके सांख्यान, श्री सुरेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. विनोद कदम द्वारा किया गया।

यह लेख कितना उपयोगी था?

और देखें :  राजस्थान- नयी सरकार का फैसला किसानों के हित में सहकारी बैंकों के समस्त बकाया फसली ऋण माफ

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.7 ⭐ (31 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  देशी गौवंश व जैविक पशुपालन प्रदेश की आवश्यकता: पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*