छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी पुस्तक का किया विमोचन

4
(45)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) द्वारा प्रकाशित उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी तथा कृषि के क्षेत्र में सफल उद्यमी बने कृषि स्नातकों की सफलता की कहानी पुस्तकों का विमोचन किया।

और देखें :  छत्तीसगढ़ के पशुपालन मंत्री ने देवभोग के नए उत्पाद : छेना रबड़ी की बिक्री का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी पुस्तक का किया विमोचन

और देखें :  लगभग सवा 4 लाख पशुओं में लगेगा गलघोंटू-एकटंगिया रोग का टीका

मुख्य सम्पादक डॉ. ओ. पी. परगनिहा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुस्तकों में परंपरागत कृषि के साथ ही जैविक खेती, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, अलसी, पैरा मशरूम, पान, गुलाब, केला आदि की लाभप्रद खेती कर रहे राज्य के कृषकों एवं कृषि से जुड़े व्यवसायों में सफल हो रहे कृषि स्नातकों की सफलता की कहानियों का संकलन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रकाशन पर बधाई देते हुए इन पुस्तकों को राज्य के कृषकों एवं कृषि स्नातकों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामना दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन तथा श्री कौशल चन्द्राकर भी उपस्थित थे।

और देखें :  छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’गोधन न्याय योजना’ को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4 ⭐ (45 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*