मध्यप्रदेश में पशुपालन विभाग बनाएगा स्मार्ट गौ-शालाएँ

4.6
(23)

29 जुलाई 2019: पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा की मौजूदगी में आज मंत्रालय में पशुपालन विभाग और एसआईबीसीएस ग्रीन पावर प्रायवेट लिमिटेड के बीच स्मार्ट गौ-शालाएँ बनाने के लिये एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री मनोज श्रीवास्तव और एसआईबीसीएस कम्पनी के डायरेक्टर श्री कासि ललित तथा पशुपालन विभाग, गौ-संवर्धन बोर्ड और एसआईबीसीएस कम्पनी के अधिकारी मौजूद थे।

एमओयू के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा कॉर्पोरेट के सहयोग से स्मार्ट गौ-शालाओं की स्थापना की कार्य-योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा। पहले चरण में एसआईबीसीएस कम्पनी कम से कम 2 से 3 हजार गौ-वंश की क्षमता वाली 60 गौ-शालाओं की स्थापना करेगी। स्मार्ट गौ-शाला प्रोजेक्ट में गोबर और गौ-मूत्र से जैविक सीएनजी, सौर ऊर्जा, जैविक कीट-नाशक सहित औषधियों एवं अन्य उत्पादों के माध्यम से गौ-शालाओं का व्यावसायिक मॉडल भी बनाया जायेगा। राज्य की गौ-शालाओं को जमीन देने की नीति के तहत स्मार्ट गौ-शालाओं को जमीन उपलब्ध करवाई जायेगी। गौ-शालाओं में निराश्रित गौ-वंश को रखा जायेगा।

और देखें :  ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में दो दिन सेवाएँ देंगे पशु चिकित्सक : पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

और देखें :  "टाइगर स्टेट" बनने के साथ सिंहों के स्वागत को भी तैयार मध्यप्रदेश

औसत रेटिंग 4.6 ⭐ (23 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  छिंदवाडा में कृषि महाविद्यालय स्थापना के लिए 146 करोड़ 96 लाख 67 हजार की मंजूरी

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*