उत्तराखंड सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है- गिरिराज सिंह

4.8
(51)

1 सितम्बर 2019: केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में सरकार की योजना है कि अधिक मादा बछिया का जन्म हो, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके और किसानो पर नर बछड़ों को पालने का अनावश्यक भार न पड़े। श्री गिरिराज सिंह नागपुर में मदर डेयरी द्वारा आयोजित उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम में बोल रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सेक्स सॉर्टेड सीमेन के इस्तेमाल से “आने वाले दिनों में, कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से जो बछड़े पैदा होंगे वे केवल मादा बछिया ही होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इस वर्ष मार्च में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, उन्होंने कहा कि सेक्स सॉर्टेड सीमेन के इस्तेमाल से मादा बछड़ों के जन्म की संभावना नब्बे फीसदी से अधिक हो जाती है।

और देखें :  मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि के लिए तकनीकी नवाचार और रणनीतियाँ पर विचार-मंथन सत्र

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जिन गायों में दूध देना बंद हो जाता है, उन्हें “एम्ब्र्यो ट्रान्सफर तकनीक” के माध्यम से अधिक उत्पादक बनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी नितिन गडकरी जी के “संतरा मावा बर्फी” को पेश करने के विचार की सराहना की जिसे अब  मदर डेयरी अपने आउटलेट्स के माध्यम से बेचने जा रही है।

और देखें :  जबलपुर-कलेक्टर ने की कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 4.8 ⭐ (51 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  "टाइगर स्टेट" बनने के साथ सिंहों के स्वागत को भी तैयार मध्यप्रदेश

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*