केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने किया राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का शुभारम्भ

5
(11)

केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में “राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम” (NAIP) के द्वितीय चरण का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के प्रथम चरण में देश के 600 जिलों में, प्रति जिलों 20,000 गोवंशों के लिए राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को सरकार ने सितंबर 2019 में शुरू किया था। यह नस्ल सुधारने के लिए 100% केंद्रीय सहायता वाला एक सबसे बड़ा कार्यक्रम है। NAIP का मुख्य उद्देश्य गौवंशीय पशुओं में उच्च अनुवांशिक गुणवत्ता की संतति का उत्पादन कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है ताकि पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके।

डा. संजीव बालियान ने बताया कि यह कार्यक्रम एक अगस्त से पूरे देश में शुरू हो चुका है और मुजफ्फरनगर जनपद में आज से शुरू हुआ है, जो आगामी 31 मई 2021 तक चलेगा, जिसमें जनपद के 500 राजस्व गांवों में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराया जायेगा, जिसका उद्देश्य पशुओं में अच्छी नस्ल की संतति का उत्पादन कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है ताकि पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके। इस मौके पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एमपी सिंह भी मौजूद थे।

 

और देखें :  सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में "मैत्री" के 90 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

यह लेख कितना उपयोगी था?

इस लेख की समीक्षा करने के लिए स्टार पर क्लिक करें!

औसत रेटिंग 5 ⭐ (11 Review)

अब तक कोई समीक्षा नहीं! इस लेख की समीक्षा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

हमें खेद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी नहीं थी!

कृपया हमें इस लेख में सुधार करने में मदद करें!

हमें बताएं कि हम इस लेख को कैसे सुधार सकते हैं?

Author

और देखें :  गौवंश की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर गौशालाओं का निर्माण कर रही है- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*